बहरोड़: पंचायत चुनाव और दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एसपी बहरोड थाने पहुंचे और दिए सख्त निर्देश, बोले- अपराधियों पर गिरेगी गाज
Behror, Alwar | Oct 20, 2026 बहरोड़ में पंचायत चुनाव का माहौल और दीपावली का त्योहार... ऐसे में बहरोड़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। बदमाशों की मनमानी रोकने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। इसी को लेकर मंगलवार को दोपहर 12 बजे पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह बहरोड़ कोतवाली थाने पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की बैठक लेकर सख्त निर्देश दिए।