चम्बा: जिला चम्बा के न्यायालयों में आयोजित हुई राष्ट्रीय लोक अदालत, 2982 मामलों की हुई सुनवाई
Chamba, Chamba | May 11, 2024 लंबित मामलों की संख्या कम करने और पक्षकारों के बीच समझौते के आधार पर मामले हल करने के उद्देश्य से जिला चम्बा में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला चम्बा के सभी न्यायालयों में प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में इन लोक अदालतों का आयोजन किया गया। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्बा के सचिव संदीप सिंह ने दी।