सतबरवा: सतबरवा थाना क्षेत्र में जाम लगाने पर पुलिस करेगी कार्रवाई, कोर्ट से मिला अधिकार
प्रखंड मुख्यालय सतबरवा समेत थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 39, स्टेट हाईवे, सरकारी स्थलों और सार्वजनिक जगहों पर लगने वाले जाम पर सतबरवा थाना पुलिस कार्रवाई करेगी। एएसआई अमित कुमार उपाध्याय के अलावा जवान सिंटू कुमार, इरशाद आलम, सहदेव उरांव शुक्रवार को शाम 5 बजे तक जाम लगाने वालों को बेलाताल क्षेत्र में चेतावनी देते नजर आए।