ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत, कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन में सांगोद के बपावर कलां थाना पुलिस ने रविवार को सांय 4बजे नाकाबंदी कर रखी थी, तभी नाकाबंदी को तोड़कर भाग रहे तस्करों को दबोच लिया। पुलिस ने सनखेड़ा गांव के पास एक हुंडई क्रेटा कार को घेरकर जब तलाशी ली, तो अधिकारियों के होश उड़ गए। कार से कुल 177 किलो 300 ग्राम अवैध डोडा चूरा