अमरिया: अमरिया क्षेत्र में बारिश और तेज हवाओं से किसानों की चिंता बढ़ी, गेहूं की कटाई ठप
अमरिया क्षेत्र में मंगलवार देर रात से बदले मौसम के मिजाज ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी के साथ रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश होती रही। वहीं बुधवार सुबह 6 बजे से हुई बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया। इस समय खेतों में गेहूं की फसल पूरी तरह पककर तैयार है और कटाई का कार्य तेजी से चल रहा था,