भोरे: बनरहा के पास तीन मुहाने पर बाइक व 63 लीटर देसी शराब पुलिस ने किया बरामद, एक कारोबारी को किया गिरफ्तार
फुलवरिया थाना क्षेत्र के बनरहा के पास तीन मुहाने पर पुलिस ने जांच के दौरान एक बाइक और 63 लीटर बंटी बबली नामक देशी शराब को जब्त कर एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच की जा रही थी। इसी क्रम में एक बाइक को रोका गया जिसपर बोरे रखा हुआ था। जांच में 315 पीस शराब बरामद हुआ।