भोरे: गुरमा में पूर्व जिला पार्षद व उनके दो भांजे को कुछ लोगों ने पिटकर जान से मारने की दी धमकी, प्राथमिकी हुई दर्ज
उचकागांव थाना क्षेत्र के गुरमा गांव में पड़ोस के कुछ लोगो ने पूर्व जिला पार्षद रामनरेश प्रसाद को लाठी डंडा से पीटकर घायल कर दिया। साथ ही उनके गले से सोने की चेन छीन लिया। बीच बचाव करने आए उनके दो भांजे चंदन साह तथा अंजन साह की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दे दी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।