भोरे: भोरे में जनसुराज के बैनर तले संविधान सभा की हुई बैठक, 2 अक्टूबर को संगठन पार्टी का रूप करेगी धारण
भोरे प्रखंड क्षेत्र के स्लोका इंटरनेशनल स्कूल के परिसर में जनसुराज के बैनर तले संविधान सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जनसूराज संविधान सभा की बैठक का प्रारूप और विषय पर आम लोगों से राय मांगी गई। जनसुराज से जुड़े कार्यकर्ताओं ने आम लोगों को जनसुराज के माध्यम से बिहार में राजनीति विकल्प देने की बात की। दो अक्टूबर से जनसुराज पार्टी का रूप धारण करेगी।