भोरे: भोरे प्रखंड में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य हुआ शुरू, एक दुकान पर SDO ने स्मार्ट मीटर लगवाकर किया शुभारंभ
भोरे प्रखंड में शनिवार से स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया। जहां एक दुकान में स्मार्ट मीटर लगाकर इसकी शुरुआत की गई। सर्वप्रथम विद्युत विभाग के SDO ने फीता काट कर विधिवत उद्घाटन किया। इससे पूर्व उपभोक्ताओं के बीच जागरूकता को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रखंड के जनप्रतिनिधि के साथ साथ उपभोक्ता को भी बुलाया गया था।