भोरे: भोरे के गांधी स्मारक उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता सेनानी की मूर्ति लगाने को लेकर हुई बैठक, लिया गया निर्णय
भोरे प्रखंड क्षेत्र के गांधी स्मारक उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज में विद्यालय के संस्थापक व स्वतंत्रता सेनानी बच्चा प्रसाद साही की मूर्ति लगाने को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें कई बिंदुओं पर चर्चा कर सर्वसम्मति से मूर्ति लगाने का निर्णय लिया गया। बैठक में स्वतंत्रता सेनानी बच्चा साही के पुत्र सह बिहार स्टेट को ऑपरेटिव फेडरेशन के अध्यक्ष मौजूद रहे।