भोरे: भोरे प्रखंड के विभिन्न जगहों पर निर्माण किए गए 8 छठ घाटों का शिक्षा मंत्री ने किया उद्घाटन, छठ व्रतियों को दी बड़ी सौगात
भोरे प्रखंड के विभिन्न जगहों पर निर्माण कराए गए 8 छठ घाटों का शनिवार को विधायक सह शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड के रानी मठ, भोरे, बिठुआ, देउरुवा, लालाछापर, गरुरहा, पियरौटा, और लुहसी गांव में बने छठ घाटों का उद्घाटन कर छठ व्रतियों के लिए एक बड़ी सौगात दी। मंत्री ने विधायक मद से इन छठ घाटों का निर्माण कराया है।