वारासिवनी: सांदीपनी विद्यालय, वारासिवनी में संभागीय योग प्रतियोगिता का शुभारंभ; जबलपुर संभाग के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को टिहली बाई सांदीपनी विद्यालय में संभागीय योग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जबलपुर संभाग के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी, कोच व मैनेजर शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी धनश्री जैन के निर्देशन में आयोजन हुआ। प्रतिभागी योगासन, आर्टिस्टिक व रिदमिक योग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।