जमुई: लभेत गांव में महिलाओं ने DM को आवेदन दिया, जेई पर घूस लेकर गलत व्यक्ति की जमीन पर नलजल कार्य करवाने का आरोप
Jamui, Jamui | Jul 25, 2025 जमुई जिले के बरहट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लभेत गांव स्थित रावत टोला में जेई द्वारा रिश्वत लेकर गलत व्यक्ति की जमीन पर नल जल योजना का कार्य करवाने मामले में ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है। मामले में ग्रामीण महिलाएं शुक्रवार की दोपहर बाद 3:00 बजे समाहरणालय पहुंची और DM नवीन को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।