करछना: घोड़ेडीह ओवर ब्रिज के पास हत्या के प्रयास के मामले में करछना पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
करछना थाना की पुलिस ने गुरुवार को हत्या का प्रयास करने वाले दो अभियुक्तों को घोडे़डीह ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का नाम आकाश पांडे पुत्र रमेश पांडे तथा सागर पांडे पुत्र स्वर्गीय समरजीत पांडे निवासी नीबी के रूप में है। जिनके खिलाफ पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।