करछना: मवैया से नैनी पुलिस ने चोरी के सामान के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के मवैया से शुक्रवार दोपहर के वक्त नैनी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोरी के समान के साथ तीन अभियुक्त मुकेश कुमार कोटार्य, अनिल कुमार निषाद, लाला गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। भेजे गए अभियुक्तों के कब्जे से 6 बाइक तथा दो ई रिक्शा बरामद हुआ है। जिसका वीडियो शाम 6:30 बजे के करीब सामने आया।