नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान की शुरूआत
युवाओं ने ली नशामुक्त समाज की शपथ
------
उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश शासन तथा पुलिस मुख्यालय भोपाल (नारकोटिक्स विंग) के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के कुशल निर्देशन में जिले के शासकीय महाविद्यालयों में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस (शासकीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय) श्योपुर में इस अभियान का शुभारंभ किया गया। यह 15 दिवसीय विशेष अभियान आगामी 30 जुलाई तक निरंतर संचालित रहेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य युवा वर्ग और समाज को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए लीड कॉलेज प्राचार्य डॉ. ओ.पी. शर्मा ने बताया कि सभी शासकीय एवं अशासकीय कॉलेजों में विद्यार्थियों के माध्यम से सघन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा।
अभियान के शुभारंभ अवसर पर नशामुक्ति समाज बनाने के लिए सामुहिक रूप से संकल्प लिया गया। महाविद्यालय के रेडक्रॉस प्रभारी डॉ. भूपेन्द्र हरदेनिया एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रेमचंद एक्का ने संयुक्त रूप से उपस्थित समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों, स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राओं को जीवन भर नशीले पदार्थों से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की सामूहिक शपथ दिलाई।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. भूपेन्द्र हरदेनिया ने बताया कि इस 15 दिवसीय अभियान के तहत आने वाले दिनों में युवाओं के लिए कई रचनात्मक व रोचक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके अंतर्गत 16 जुलाई को नशा मुक्ति जागरूकता रील्स, मेकिंग व शॉर्ट फिल्म प्रदर्शन, 17 जुलाई को विशेष अवेयरनेस व्याख्यान तथा 21 जुलाई को वृहद स्तर पर निबंध, चित्रकला, पेंटिंग, स्लोगन, रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
7 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026