कासगंज: TET अनिवार्यता के विरोध में नबाब तरौरा विद्यालय में शिक्षकों ने की बैठक, 13 अप्रैल को निकालेंगे मशाल जुलूस
नबाब तरौरा विद्यालय पर एक शिक्षकों की बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र पाल ने की। बैठक में माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश के क्रम में देश के लाखों सेवारत शिक्षकों पर जबरन TET लागू किए जाने पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। उपस्थित शिक्षक नेताओं एवं संगठनों ने सरकार से मांग की कि शिक्षकों को TET से मुक्त करें।