Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana

कासगंज-अमापुर विकासखण्ड परिसर में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

Kasganj, Kasganj | Jul 27, 2026

MORE NEWS

घर पर अंगूर लगाने का देशी जुगाङ 🍇 #farming #gardening #shorts

घर पर अंगूर लगाने का देशी जुगाङ 🍇 #farming #gardening #shorts

Kasganj, Kasganj | Jul 27, 2026

टमाटर की डंडी मत फेंको! 🌱 पानी में डालो, नया पौधा तैयार #Shorts

टमाटर की डंडी मत फेंको! 🌱 पानी में डालो, नया पौधा तैयार #Shorts

Kasganj, Kasganj | Jul 27, 2026

कांवड़ यात्रा को लेकर कासगंज पुलिस अलर्ट: एसपी ने रात में किया कोतवाली का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

कासगंज। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने रविवार देर रात क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान के साथ थाना कासगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, मालखाना, बैरक, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क तथा विभिन्न अभिलेखों का गहन परीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अभिलेखों में मिली कमियों को तत्काल दूर करने तथा सभी अभिलेखों को अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, शासन के निर्देशों के पालन पर जोर

निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ यात्रा को लेकर शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की समीक्षा की और उनके प्रभावी अनुपालन के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कांवड़ मार्ग पर लगातार भ्रमणशील रहने, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखने तथा संभ्रांत नागरिकों, ग्राम प्रधानों, चौकीदारों और कांवड़ मित्रों के साथ गोष्ठियां आयोजित कर आवश्यक जानकारी साझा करने के निर्देश दिए।

कांवड़ मार्ग पर मांसाहार और शराब पर सख्ती

एसपी ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की आस्था और पवित्रता को ध्यान में रखते हुए कांवड़ मार्ग पर किसी भी प्रकार के मांसाहारी भोजन और मदिरा का उपयोग न होने दिया जाए। इसके लिए शराब विक्रेताओं, ढाबा संचालकों और पेट्रोल पंप संचालकों से समय रहते संवाद कर शासन के निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित कराया जाए।

ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी

पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मार्ग का नियमित निरीक्षण करने, कांवड़ समितियों और अन्य विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा यात्रा के दौरान आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही संदिग्ध मार्गों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी चेकिंग अभियान चलाने तथा सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के माध्यम से अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा।

अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने हिस्ट्रीशीटरों, सक्रिय अपराधियों, पूर्व में गोकशी में लिप्त रहे आरोपियों एवं गौ तस्करों का भौतिक सत्यापन कर उन पर कड़ी निगरानी रखने और आवश्यक होने पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के प्रति शालीन, संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

कांवड़ यात्रा को लेकर कासगंज पुलिस अलर्ट: एसपी ने रात में किया कोतवाली का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश कासगंज। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने रविवार देर रात क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान के साथ थाना कासगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, मालखाना, बैरक, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क तथा विभिन्न अभिलेखों का गहन परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों में मिली कमियों को तत्काल दूर करने तथा सभी अभिलेखों को अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, शासन के निर्देशों के पालन पर जोर निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ यात्रा को लेकर शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की समीक्षा की और उनके प्रभावी अनुपालन के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कांवड़ मार्ग पर लगातार भ्रमणशील रहने, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखने तथा संभ्रांत नागरिकों, ग्राम प्रधानों, चौकीदारों और कांवड़ मित्रों के साथ गोष्ठियां आयोजित कर आवश्यक जानकारी साझा करने के निर्देश दिए। कांवड़ मार्ग पर मांसाहार और शराब पर सख्ती एसपी ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की आस्था और पवित्रता को ध्यान में रखते हुए कांवड़ मार्ग पर किसी भी प्रकार के मांसाहारी भोजन और मदिरा का उपयोग न होने दिया जाए। इसके लिए शराब विक्रेताओं, ढाबा संचालकों और पेट्रोल पंप संचालकों से समय रहते संवाद कर शासन के निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित कराया जाए। ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मार्ग का नियमित निरीक्षण करने, कांवड़ समितियों और अन्य विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा यात्रा के दौरान आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही संदिग्ध मार्गों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी चेकिंग अभियान चलाने तथा सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के माध्यम से अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा। अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने हिस्ट्रीशीटरों, सक्रिय अपराधियों, पूर्व में गोकशी में लिप्त रहे आरोपियों एवं गौ तस्करों का भौतिक सत्यापन कर उन पर कड़ी निगरानी रखने और आवश्यक होने पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के प्रति शालीन, संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

Kasganj, Kasganj | Jul 27, 2026

सोरों में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ओम स्वीट्स से लिए खोवा और घी के नमूने

अस्वास्थ्यकर मिठाइयां कराईं नष्ट, छापेमारी की सूचना मिलते ही कई दुकानदारों ने बंद की दुकानें

सोरों (कासगंज)। जिलाधिकारी कासगंज के आदेश तथा सहायक आयुक्त (खाद्य) अलीगढ़ मंडल के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को तीर्थ नगरी सोरों में निरीक्षण एवं छापेमार कार्रवाई की। आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण के क्रम में रामलाल हलवाई चौराहा स्थित कटेश्वर मंदिर के निकट ओम स्वीट्स का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने जांच के लिए चीनी युक्त खोवा एवं घी के दो नमूने संग्रहित किए, जिन्हें परीक्षण के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला, लखनऊ भेजा गया है। वहीं, दुकान पर अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में रखी मिली मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट कराया गया। खाद्य कारोबार संचालक को साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

छापेमारी से बाजार में मची हलचल

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई की सूचना मिलते ही सोरों के अधिकांश मिठाई विक्रेताओं एवं परचून दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से चले गए। विभाग की कार्रवाई से पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कही यह बात

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि त्योहारों और धार्मिक आयोजनों को देखते हुए जनपदभर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की मिलावट, गंदगी या खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद नमूनों के आधार पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

व्यापारियों और उपभोक्ताओं से की अपील

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सभी खाद्य कारोबारियों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर साफ-सफाई बनाए रखें, केवल मानक गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों का ही विक्रय करें तथा खाद्य सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करें। साथ ही उपभोक्ताओं से भी अपील की कि यदि कहीं मिलावटी, बासी या अस्वच्छ खाद्य सामग्री की बिक्री होती दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
#foodsefti #kasganjnews

सोरों में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ओम स्वीट्स से लिए खोवा और घी के नमूने अस्वास्थ्यकर मिठाइयां कराईं नष्ट, छापेमारी की सूचना मिलते ही कई दुकानदारों ने बंद की दुकानें सोरों (कासगंज)। जिलाधिकारी कासगंज के आदेश तथा सहायक आयुक्त (खाद्य) अलीगढ़ मंडल के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को तीर्थ नगरी सोरों में निरीक्षण एवं छापेमार कार्रवाई की। आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण के क्रम में रामलाल हलवाई चौराहा स्थित कटेश्वर मंदिर के निकट ओम स्वीट्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने जांच के लिए चीनी युक्त खोवा एवं घी के दो नमूने संग्रहित किए, जिन्हें परीक्षण के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला, लखनऊ भेजा गया है। वहीं, दुकान पर अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में रखी मिली मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट कराया गया। खाद्य कारोबार संचालक को साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। छापेमारी से बाजार में मची हलचल खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई की सूचना मिलते ही सोरों के अधिकांश मिठाई विक्रेताओं एवं परचून दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से चले गए। विभाग की कार्रवाई से पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कही यह बात खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि त्योहारों और धार्मिक आयोजनों को देखते हुए जनपदभर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की मिलावट, गंदगी या खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद नमूनों के आधार पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। व्यापारियों और उपभोक्ताओं से की अपील खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सभी खाद्य कारोबारियों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर साफ-सफाई बनाए रखें, केवल मानक गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों का ही विक्रय करें तथा खाद्य सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करें। साथ ही उपभोक्ताओं से भी अपील की कि यदि कहीं मिलावटी, बासी या अस्वच्छ खाद्य सामग्री की बिक्री होती दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। #foodsefti #kasganjnews

Kasganj, Kasganj | Jul 25, 2026