Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
image
image
image
image
image

सोरों में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ओम स्वीट्स से लिए खोवा और घी के नमूने अस्वास्थ्यकर मिठाइयां कराईं नष्ट, छापेमारी की सूचना मिलते ही कई दुकानदारों ने बंद की दुकानें सोरों (कासगंज)। जिलाधिकारी कासगंज के आदेश तथा सहायक आयुक्त (खाद्य) अलीगढ़ मंडल के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को तीर्थ नगरी सोरों में निरीक्षण एवं छापेमार कार्रवाई की। आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण के क्रम में रामलाल हलवाई चौराहा स्थित कटेश्वर मंदिर के निकट ओम स्वीट्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने जांच के लिए चीनी युक्त खोवा एवं घी के दो नमूने संग्रहित किए, जिन्हें परीक्षण के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला, लखनऊ भेजा गया है। वहीं, दुकान पर अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में रखी मिली मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट कराया गया। खाद्य कारोबार संचालक को साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। छापेमारी से बाजार में मची हलचल खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई की सूचना मिलते ही सोरों के अधिकांश मिठाई विक्रेताओं एवं परचून दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से चले गए। विभाग की कार्रवाई से पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कही यह बात खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि त्योहारों और धार्मिक आयोजनों को देखते हुए जनपदभर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की मिलावट, गंदगी या खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद नमूनों के आधार पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। व्यापारियों और उपभोक्ताओं से की अपील खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सभी खाद्य कारोबारियों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर साफ-सफाई बनाए रखें, केवल मानक गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों का ही विक्रय करें तथा खाद्य सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करें। साथ ही उपभोक्ताओं से भी अपील की कि यदि कहीं मिलावटी, बासी या अस्वच्छ खाद्य सामग्री की बिक्री होती दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। #foodsefti #kasganjnews

Kasganj, Kasganj | Jul 25, 2026

MORE NEWS

सोरों के प्राथमिक विद्यालय की छत का प्लास्टर गिरा, पांच मासूम घायल

जर्जर भवन बना हादसे की वजह, एक बच्चे को किया गया रेफर; ग्रामीणों ने भवन की तत्काल मरम्मत की उठाई मांग

सोरों (कासगंज)। तीर्थ नगरी सोरों क्षेत्र की ग्राम पंचायत कादरवाड़ी स्थित भीलोर प्राथमिक विद्यालय में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे बड़ा हादसा हो गया। कक्षा में पढ़ाई कर रहे बच्चों के ऊपर विद्यालय की छत की कंक्रीटयुक्त परत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में पांच मासूम छात्र-छात्राएं घायल हो गए। विद्यालय में मौजूद प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायल बच्चों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरों पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार बच्चों को छुट्टी दे दी गई, जबकि एक बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस, स्थानीय चौकी प्रभारी तथा क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विद्यालय भवन की स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक जानकारी जुटाई।

जलभराव से कमजोर हुई छत, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

मौके पर मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय भवन लंबे समय से जर्जर अवस्था में है। छत पर नियमित सफाई न होने के कारण बरसात का पानी जमा रहता है, जिससे छत कमजोर होकर फूल चुकी है। इसी कारण कंक्रीट की परत टूटकर बच्चों के ऊपर गिर गई। ग्रामीणों ने इस हादसे को प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताते हुए भवन की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।

घायल बच्चों के नाम

हादसे में घायल बच्चों में—

- शैयल पुत्री अवधेश कुमार (2 वर्ष)
- रिजवान पुत्र इरशाद (5 वर्ष)
- रेहान पुत्र इमरान (4 वर्ष)
- रोशनी पुत्री मुकेश कुमार (2 वर्ष)
- खुशी पुत्री लखन (3 वर्ष)

शामिल हैं। इनमें से एक बच्चे को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है।

ग्रामीणों ने क्या कहा

ग्रामीण बिहारी लाल ने कहा कि विद्यालय भवन काफी समय से जर्जर है। कई बार संबंधित अधिकारियों को इसकी मरम्मत कराने की मांग की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यदि समय रहते भवन की मरम्मत करा दी जाती तो यह हादसा टाला जा सकता था।

ग्रामीण प्रेम सिंह ने बताया कि बरसात के मौसम में विद्यालय की छत पर पानी भरा रहता है, जिससे छत लगातार कमजोर होती गई। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि विद्यालय भवन की तत्काल मरम्मत कराई जाए और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

खंड शिक्षा अधिकारी रामरूप को फोन से वार्ता की तो उन्होंने बताया उन्हें जानकारी नहीं है अभी मीटिंग में हूं आप विधालय के शिक्षक से जानकारी कर लीजिए मैं विधालय का निरीक्षण करूंगा।अब सवाल यह है की घटना लगभग 12:30 बजे की है और अधिकारियों को फोन शाम को 4:00 बजे लगाया गया तो उन्हें घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।  #DMKasganj #soron #yogiAditynath #school

सोरों के प्राथमिक विद्यालय की छत का प्लास्टर गिरा, पांच मासूम घायल जर्जर भवन बना हादसे की वजह, एक बच्चे को किया गया रेफर; ग्रामीणों ने भवन की तत्काल मरम्मत की उठाई मांग सोरों (कासगंज)। तीर्थ नगरी सोरों क्षेत्र की ग्राम पंचायत कादरवाड़ी स्थित भीलोर प्राथमिक विद्यालय में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे बड़ा हादसा हो गया। कक्षा में पढ़ाई कर रहे बच्चों के ऊपर विद्यालय की छत की कंक्रीटयुक्त परत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में पांच मासूम छात्र-छात्राएं घायल हो गए। विद्यालय में मौजूद प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायल बच्चों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरों पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार बच्चों को छुट्टी दे दी गई, जबकि एक बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस, स्थानीय चौकी प्रभारी तथा क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विद्यालय भवन की स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक जानकारी जुटाई। जलभराव से कमजोर हुई छत, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी मौके पर मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय भवन लंबे समय से जर्जर अवस्था में है। छत पर नियमित सफाई न होने के कारण बरसात का पानी जमा रहता है, जिससे छत कमजोर होकर फूल चुकी है। इसी कारण कंक्रीट की परत टूटकर बच्चों के ऊपर गिर गई। ग्रामीणों ने इस हादसे को प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताते हुए भवन की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो। घायल बच्चों के नाम हादसे में घायल बच्चों में— - शैयल पुत्री अवधेश कुमार (2 वर्ष) - रिजवान पुत्र इरशाद (5 वर्ष) - रेहान पुत्र इमरान (4 वर्ष) - रोशनी पुत्री मुकेश कुमार (2 वर्ष) - खुशी पुत्री लखन (3 वर्ष) शामिल हैं। इनमें से एक बच्चे को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है। ग्रामीणों ने क्या कहा ग्रामीण बिहारी लाल ने कहा कि विद्यालय भवन काफी समय से जर्जर है। कई बार संबंधित अधिकारियों को इसकी मरम्मत कराने की मांग की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यदि समय रहते भवन की मरम्मत करा दी जाती तो यह हादसा टाला जा सकता था। ग्रामीण प्रेम सिंह ने बताया कि बरसात के मौसम में विद्यालय की छत पर पानी भरा रहता है, जिससे छत लगातार कमजोर होती गई। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि विद्यालय भवन की तत्काल मरम्मत कराई जाए और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। खंड शिक्षा अधिकारी रामरूप को फोन से वार्ता की तो उन्होंने बताया उन्हें जानकारी नहीं है अभी मीटिंग में हूं आप विधालय के शिक्षक से जानकारी कर लीजिए मैं विधालय का निरीक्षण करूंगा।अब सवाल यह है की घटना लगभग 12:30 बजे की है और अधिकारियों को फोन शाम को 4:00 बजे लगाया गया तो उन्हें घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। #DMKasganj #soron #yogiAditynath #school

Kasganj, Kasganj | Jul 25, 2026

कासगंज प्राथमिक विद्यालय की छत का प्लास्टर गिरा पाँच छात्र घायल सोरों के ग्राम भीलोर का मामला #DmKasganj 
#school #soron #accident

कासगंज प्राथमिक विद्यालय की छत का प्लास्टर गिरा पाँच छात्र घायल सोरों के ग्राम भीलोर का मामला #DmKasganj #school #soron #accident

Kasganj, Kasganj | Jul 25, 2026

आनंदपुर विवाद पर पुलिस का बड़ा बयान: मारपीट में 3 घायल, बाबा साहब की प्रतिमा सुरक्षित, इलाके में पूरी तरह शांति

एसपी ओ.पी. सिंह बोले—दो पक्षों के बीच हुआ था विवाद, प्रतिमा पर धूल फेंकने की सूचना की जांच, मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू

कासगंज। जनपद कासगंज के थाना अमांपुर क्षेत्र के ग्राम आनंदपुर में शुक्रवार देर शाम दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना पर स्थानीय पुलिस और डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों और पत्थरों से मारपीट हुई, जिसमें कुल तीन लोगों को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी घायल को गंभीर चोट नहीं आई है।

घटना के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से यह सूचना भी सामने आई कि आनंदपुर से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित सामंती नगला गांव में, जहां जाटव समाज की बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है, उस पर किसी ने धूल आदि फेंक दी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि प्रतिमा सुरक्षित है तथा उस पर धूल आदि होने की सूचना के बाद उसे साफ करा दिया गया है।

घायल पक्ष की तहरीर के आधार पर थाना अमांपुर में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने कहा कि वर्तमान में क्षेत्र में पूर्ण शांति है और किसी भी प्रकार की प्रतिकूल स्थिति नहीं है। पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात है।

आनंदपुर विवाद पर पुलिस का बड़ा बयान: मारपीट में 3 घायल, बाबा साहब की प्रतिमा सुरक्षित, इलाके में पूरी तरह शांति एसपी ओ.पी. सिंह बोले—दो पक्षों के बीच हुआ था विवाद, प्रतिमा पर धूल फेंकने की सूचना की जांच, मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कासगंज। जनपद कासगंज के थाना अमांपुर क्षेत्र के ग्राम आनंदपुर में शुक्रवार देर शाम दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना पर स्थानीय पुलिस और डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों और पत्थरों से मारपीट हुई, जिसमें कुल तीन लोगों को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी घायल को गंभीर चोट नहीं आई है। घटना के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से यह सूचना भी सामने आई कि आनंदपुर से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित सामंती नगला गांव में, जहां जाटव समाज की बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है, उस पर किसी ने धूल आदि फेंक दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि प्रतिमा सुरक्षित है तथा उस पर धूल आदि होने की सूचना के बाद उसे साफ करा दिया गया है। घायल पक्ष की तहरीर के आधार पर थाना अमांपुर में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने कहा कि वर्तमान में क्षेत्र में पूर्ण शांति है और किसी भी प्रकार की प्रतिकूल स्थिति नहीं है। पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात है।

Kasganj, Kasganj | Jul 25, 2026

तहसील रोड पर ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, 33 वाहनों के चालान

अनधिकृत पार्किंग पर कार्रवाई, ₹16,500 का ऑनलाइन जुर्माना; ठेला-ढकेल हटवाकर यातायात कराया सुचारु

कासगंज। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को तहसील सदर रोड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

प्रभारी यातायात लक्ष्मण सिंह ने कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए सड़क पर अनधिकृत रूप से खड़ी 33 मोटरसाइकिलों का चालान किया। इस कार्रवाई में कुल ₹16,500 का ऑनलाइन शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।

अभियान के दौरान सड़क किनारे खड़े ठेला-ढकेल भी हटवाए गए। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि सड़क पर वाहन खड़े न करें, बल्कि तहसील परिसर में उपलब्ध पार्किंग का ही उपयोग करें। वहीं ठेला-ढकेल संचालकों को भी सड़क पर अतिक्रमण न करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूली छात्राओं एवं तहसील आने वाले वादकारियों का आवागमन रहता है, इसलिए यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखना प्राथमिकता है।

तहसील रोड पर ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, 33 वाहनों के चालान अनधिकृत पार्किंग पर कार्रवाई, ₹16,500 का ऑनलाइन जुर्माना; ठेला-ढकेल हटवाकर यातायात कराया सुचारु कासगंज। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को तहसील सदर रोड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। प्रभारी यातायात लक्ष्मण सिंह ने कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए सड़क पर अनधिकृत रूप से खड़ी 33 मोटरसाइकिलों का चालान किया। इस कार्रवाई में कुल ₹16,500 का ऑनलाइन शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे खड़े ठेला-ढकेल भी हटवाए गए। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि सड़क पर वाहन खड़े न करें, बल्कि तहसील परिसर में उपलब्ध पार्किंग का ही उपयोग करें। वहीं ठेला-ढकेल संचालकों को भी सड़क पर अतिक्रमण न करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूली छात्राओं एवं तहसील आने वाले वादकारियों का आवागमन रहता है, इसलिए यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखना प्राथमिकता है।

Kasganj, Kasganj | Jul 24, 2026