मुरैना नगर: जौरा थाना क्षेत्र से लापता चारों छात्राएं सूरत रेलवे स्टेशन पर मिलीं, CSP ने दी जानकारी, पुलिस टीम रवाना
जौरा थाना क्षेत्र से लापता हुई चारों छात्राएं सूरत रेलवे स्टेशन पर मिलीं, जीआरपी के पास सुरक्षित, पुलिस की टीम रवाना कर दी है।स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लापता हुईं जौरा नगर की चार छात्राएं गुजरात के सूरत रेलवे स्टेशन पर मिली हैं। सूरत रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने चारों छात्राओं को सुरक्षित अपने संरक्षण में ले लिया है।