बच्चों के बीच पहुंचे DC मंडी अपूर्व देवगन, साथ बैठकर खिंचवाई सेल्फी; बच्चों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान!
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेरी बंगलो में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उनका एक बेहद सहज और आत्मीय अंदाज देखने को मिला।
आमतौर पर मंच से कार्यक्रम को संबोधित करने वाले डीसी अपूर्व देवगन इस बार औपचारिकता से हटकर सीधे बच्चों के बीच जा पहुंचे। उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर बातचीत की और उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई।
डीसी का यह अपनापन देखकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था। उनकी इस सादगी और बच्चों के प्रति आत्मीयता ने समारोह में मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया।
अधिकारी का ऐसा सहज अंदाज बच्चों के लिए यादगार पल बन गया।