सुंदरनगर में तीन महीने पहले भूस्खलन में दबी कार को जेसीबी की मदद से निकाला गया बाहर, पूरी तरह जमीन में समा गई थी कार
डेली हिमाचल न्यूज़ - सुंदरनगर
सुंदरनगर उपमंडल के चुरड़ में करीब तीन माह पहले हुए भूस्खलन में मलबे के नीचे दबी क्षतिग्रस्त कार को आखिरकार जेसीबी मशीन की मदद से बाहर निकाल लिया गया। भूस्खलन के दौरान भारी मात्रा में मिट्टी और मलबा गिरने से कार पूरी तरह जमीन के नीचे दब गई थी। हालात ऐसे थे कि कार का पूरा हिस्सा मिट्टी के नीचे समा गया था और गाड़ी जमीन में पूरी तरह दबकर रह गई थी।
करीब तीन महीने बाद कार को निकालने के लिए खुदाई का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान जेसीबी मशीन की सहायता से धीरे-धीरे मिट्टी और मलबे को हटाया गया। काफी मशक्कत के बाद कार को जमीन के नीचे से बाहर निकाला जा सका।
भूस्खलन की चपेट में आने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। चुरड़ में सामने आया यह घटनाक्रम पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन के खतरे और इससे होने वाले नुकसान की भयावहता को दर्शाता है। करीब तीन महीने तक जमीन के नीचे दबी रही कार को बाहर निकालने का दृश्य चर्चा का विषय बना हुआ है। Daily Himachal News Dhn24×7