मुज़फ्फरनगर: लोकसभा चुनाव के लिए मुजफ्फरनगर में मतदान शुरू, वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग जनों ने किया मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र और भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वरिष्ठ नागरिक 85 वर्ष से ऊपर और दिव्यांगजनों से उनका वोट डालने के लिए उनकी इच्छा अनुसार मतदान हेतु फॉर्म डी भरवारा गया था। जनपद मुजफ्फरनगर की सभी 6 विधानसभा सीटों पर कुल 240 वरिष्ठ नागरिकों और 208 दिव्यांगों ने फॉर्म डी भरे थे। आज से मतदान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।