चरथावल थाना क्षेत्र के छिमाउ में आधा दर्जन किसानों की ट्यूबवेल पर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी का पता लगने पर किसानों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि चोरों ने बनवीर सरपंच, कुलदीप, भूपेंद्र सिंह, परमाल सिंह, राम भूल सिंह और विपुल राणा की ट्यूबवेल पर चोरी की है।