मुज़फ्फरनगर: मंसूरपुर थाना के अंतर्गत एक बेगराजपुर 8 वर्षीय बालक को सांप ने काटा, अस्पताल में पहुंचकर समाजसेवी टीम ने ली जानकारी
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेगराजपुर निवासी 8 साल के बच्चे को जहरीले सांप ने काट लिया, जिसके बाद बच्चे को नई मंडी स्थित सुशील राजवंशी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी बच्चे का हाल जानने के लिये अस्पताल पहुंचे और उन्होंने चिकित्सक से बातचीत कर बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।