शामली रोड स्तिथ महर्षि कश्यप चौक पर शुक्रवार को क्रांति सेवा संगठन के पदाधिकारी एवं दर्जनों कार्यकर्ता ने महर्षि कश्यप जी की जयंती पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस दौरान सभी क्रांति सेवा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा महर्षि कश्यप जी को नमन करते हुए उनका आशीर्वाद ग्रहण किया।