नानपारा: राप्ती नदी घाट से जल भरकर हजारों की संख्या में नवाबगंज पहुंचे कांवड़िये, जंगली नाथ मंदिर में करेंगे जलाभिषेक
नवाबगंज क्षेत्र की इंडो नेपाल सीमा स्थित राप्ती नदी से हजारों कांवरिया जल भरकर नवाबगंज बाजार पहुंचे। यह सभी कांवरिया कोतवाली नानपारा क्षेत्र के बाबा जंगली नाथ मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे। मंदिर परिसर में कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था व कतार की उचित व्यवस्था की गई है।