नानपारा: नेपाल सीमा पर फरवरी 2025 में बनकर तैयार होगा मैत्री द्वारा,द्वार में दिखेगी अयोध्या व भारतीय संस्कृति की झलक
इंडो नेपाल फ्रेंडशिप गेटवे भारत नेपाल सीमा पर बनाया जाना प्रस्तावित हुआ है। जिसमें भारतीय क्षेत्र की सीमावर्ती क्षेत्र में एक अलग पहचान दिखाई देगी। नेपाली सीमा में नेपाल का नेपाली गेट बना हुआ है। इससे यह जानकारी मिलती है कि आप नेपाल में प्रवेश करने वाले हैं। इस प्रकार भारतीय क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा इंडो नेपाल फ्रेंडशिप गेटवे का निर्माण कराया जा रहा है।