नानपारा: बलहा ब्लाक के सभागार कक्ष में एक बैठक का हुआ आयोजन,आवास को लेकर हुई चर्चा,काफी ग्राम प्रधान रहे मौजूद
खंड विकास अधिकारी की अगुवाई में बलहा ब्लाक के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। विकास खंड बलहा क्षेत्र के 59 ग्राम पंचायतों के प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि उपस्थित रहे। खंड विकास अधिकारी बलहा संदीप कुमार ने बताया कि अगर किसी भी व्यक्ति की चारों ओर की दीवार पक्की है और ऊपर टीन शेड रक्खे हुए है तो वह व्यक्ति अपात्र माना जायेगा।