गांगड़तलाई: सल्लोपाट थाना क्षेत्र में आठ लीटर अवैध महुआ शराब बरामद, आरोपी मौके से फरार
सल्लोपाट थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 8 लीटर महुआ शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार हल्का गश्त एवं विशेष अभियान के दौरान पुलिस दल छालकातलाई क्षेत्र में फुलपूरी मोड़ के पास पहुंचा। इस दौरान एक व्यक्ति सफेद रंग का जरीकेन लेकर आता दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर रास्ता बदलकर भागने लगा