लोहंडीगुडा: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कुलगाम आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के मजदूरों के लिए ₹1-1 करोड़ के मुआवजे की मांग की
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने जम्मू कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले प्रदेश के दो मजदूरों के मारे जाने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस जघन्य आतंकवादी हमले की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं तथा राज्य सरकार से मांग करते हैं कि दोनों दिवंगतों के परिजनों को ₹1-1 करोड़ की आर्थिक सहायता एवं हरसंभव सहयोग तत्काल प्रदान किया जाए।