लालगंज: चैत्र नवरात्र के अष्टमी तिथि पर गड़बड़ा धाम में भक्तों का उमड़ा सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस और पीएसी रही तैनात
हलिया विकासखंड के गड़बड़ा धाम स्थित मां शीतला के दरबार में अष्टमी तिथि पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गुरुवार दोपहर बाद 1:30 बजे तक करीब 1लाख से अधिक भक्तों ने महागौरी स्वरूप का दर्शन पूजन कर भक्त निहाल हुए। वहीं क्षेत्र के विभिन्न गांव में घर पर मां की स्थापना कर 7 दिन तक जवारी बोकर देवी की आराधना करने वालों के पहुंचने पर भीड़ बढ़ती रही।