*केवट ने अश्रुओं से प्रभु श्रीराम के चरण पखारे*
*केवट की प्रभु भक्ति देख गदगद हुए श्रद्धालुगण*
*20 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा*
16/10/2026 शुक्रवार
श्री विजयेश्वर नवयुवक रामलीला मंडल, बजरिया द्वारा मानटाउन क्लब में नवरात्रि के पावन अवसर पर षष्ठम दिवस का मंचन शाम 8 बजे से मानटाउन क्लब में प्रारंभ हुआ
समिति के मीडिया प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि रामलीला मंचन में अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित पार्षद राधा शर्मा और अनुराधा शर्मा के साथ समाजसेवी गिर्राज चौधरी उपस्थित रहे
रामलीला मंचन के दौरान सर्वप्रथम प्रभु श्रीराम की सामूहिक आरती की गई , जिसके बाद पधारे अतिथियों का अभिनंदन किया गया, इसके बाद मंचन आरम्भ हुआ जिसमें सबसे पहले राजा दशरथ ने पुत्र वियोग में अपने मेरे राम मेरे राम का उच्चारण करते अपने प्राण त्यागे, जिसके मंचन को देख दर्शक भी अपनी आँखें छलकने से नहीं रोक पाए,
इसके बाद भगवान श्री राम, सीता और लक्ष्मण के साथ वनवास के लिए निकलते हैं और गंगा नदी के तट पर पहुंचते हैं। यहाँ उनकी मुलाकात आदिवासी राजा निषादराज गुह से होती है, जो वन में उनके साथ रहते हैं और उन्हें गंगा नदी तक ले जाते हैं।
गंगा पार करने से पहले, श्री राम का केवट से संवाद होता है, जहाँ केवट अपनी आशंका व्यक्त करता है कि कहीं श्री राम के चरणों की धूल से उसकी नाव भी स्त्री न बन जाए। इसलिए केवट इस बहाने के माध्यम से प्रभु के चरण अश्रुओं से पखारता हुआ स्वयं को सौभाग्यशाली समझता है, इसके बाद श्री राम केवट की श्रद्धा और भक्ति से प्रसन्न होकर उसे गंगा पार ले जाने की आज्ञा देते हैं
*आज होगा भरत का प्रभु श्रीराम से मिलाप*
आज की होने वाली रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम का भरत से मिलाप,शूर्पणखा प्रसंग आदि का मंचन किया जाएगा
*दशहरा पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा*
मीडिया प्रभारी श्री राम शर्मा ने बताया कि दशहरे के शुभावसर पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा की तैयारियों के संदर्भ में एक बैठक विजयेश्वर नवयुवक रामलीला मंडल की रखी गई, जिसमें अध्यक्ष लालचंद गौतम ने शोभायात्रा के सजीव झांकी और भव्य आतिशबाजी का प्रस्ताव रखा तो प्रवक्ता श्रीराम शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा में प्रभु श्रीराम और राजा रावण की सपरिवार सजीव झांकी और शिव पार्वती,वीर हनुमान की सजीव झांकी होगी तथा भव्य आतिशबाजी के साथ टोंक से आने वाले अखाड़े का प्रस्ताव रखा जिसमें हरीबाबू जीनगर ने सहमति प्रदान की, कोषाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि शोभायात्रा 2 बजे मानटाउन क्लब से आरंभ होकर दशहरा मैदान पहुंचेगी
इस अवसर पर संरक्षक मोहन लाल कौशिक,अध्यक्ष लालचंद गौतम, मूल सिंह राजावत,महामंत्री पूरण शास्त्री, हरिशंकर सुवालका, श्रीराम शर्मा,कोषाध्यक्ष विजेंद्रसिंह राजावत,प्रवक्ता सुनील शर्मा,भुवनेश शर्मा, आदि उपस्थित रहे