शिकोहाबाद: थाना दक्षिण पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की भगाने के मामले में बस स्टैंड से वांछित अभियुक्त और अभियुक्ता को किया गिरफ्तार
थाना प्रभारी दक्षिण योगेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में थाना दक्षिण पुलिस टीम ने मंगलवार दोपहर तीन बजे क़रीबन नाबालिग लड़की को भगाने मामले में वांछित अभियुक्त विकास पुत्र सुरेशचंद्र, निवासी ओमनगर, हनुमान बगीची, थाना लाइनपार व फ़िरोज़ाबाद निवासी एक अभियुक्ता को बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत गिरफ्तारी हुई।