शिकोहाबाद: मृदा नमूना संकलन अभियान की शुरुआत, उप कृषि निदेशक सत्येंद्र प्रताप सिंह ने ग्राम किन्नरपुर से किया शुभारंभ
शासन के निर्देश पर कृषि विभाग ने मृदा नमूना संकलन हेतु विशेष अभियान शुरू किया। उप कृषि निदेशक सत्येंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार शाम पांच बजे करीबन ग्राम किन्नरपुर से इसकी शुरुआत की। खरीफ सीजन में 126 पंचायतों से 12600 सहित कुल 18000 नमूने लिए जाएंगे। परीक्षण के बाद किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिए जाएंगे।