शिकोहाबाद: गुलाब वाटिका, राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हॉल में वक़्फ़ सुधार को लेकर अल्पसंख्यक संवाद कार्यक्रम संपन्न
गुलाब वाटिका, राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हॉल में सोमवार शाम छह बजे करीबन भाजपा के वक़्फ़ सुधार जन जागरण अभियान के अंतर्गत अल्पसंख्यक प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने की। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य व विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री अरशद अल्वी रहे।