शिकोहाबाद: सांती कट बाईपास रोड पर भाकियू (भानु) शिक्षक मोर्चा की प्रदेश और जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
भारतीय किसान यूनियन (भानु) शिक्षक मोर्चा की प्रदेश और जिला कार्यकारिणी के विस्तार हेतु सांती कट बाईपास रोड पर सोमवार देर शाम सात बजे क़रीबन एक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव राज कुमार सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. राजेश सोलंकी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हेमंत यादव और प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष नागेश यादव मौजूद रहे।