शिकोहाबाद: ऑपरेशन जागृति 4.0 के तहत एमजीएम स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न हुआ
ऑपरेशन जागृति फेस-4 के तहत सोमवार को थाना दक्षिण क्षेत्र के एमजीएम जूनियर हाईस्कूल में पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम सोमवार शाम 5 बजे क़रीबन आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर ने छात्रों, छात्राओं व शिक्षकों को अभियान के मुख्य बिंदुओं की जानकारी दी।