शिकोहाबाद: पुलिस लाइन सभागार में फिरोजाबाद में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के दौरे को लेकर हुई पुलिस ब्रीफिंग
सात मई को प्रस्तावित डिप्टी सीएम के दौरे को लेकर मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे करीबन अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में क्षेत्राधिकारियों व पुलिसकर्मियों संग गोष्ठी कर सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारियों संग रूट व कार्यक्रम स्थलों का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को निर्देश दिए