केराकत: चंदवक थाना में दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति, ससुर सहित छः के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
चंदवक थाना क्षेत्र के हरदासीपुर गांव निवासी दहेज उत्पीड़न की पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर सहित छः के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। चंदवक थानाध्यक्ष वृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।