केराकत: औड़िहार जौनपुर रेल प्रखंड पर दुधौड़ा क्रासिंग के पास ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत
गाजीपुर से दादर एक्सप्रेस भोर में जौनपुर की तरफ जा रही थीं। दुधौड़ा रेलवे क्रासिंग से थोड़ी पहले अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसका शरीर कई टुकड़ों में कटकर बिखर गया। उजाला होने पर लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि उसकी उम्र करीब 55 वर्ष के आसपास थी। शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।