केराकत: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत का निरीक्षण किया गया
मुख्य चिकित्साधिकारी ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती महिलाओं को फल वितरण किया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं से उनके स्वास्थ्य के विषय में भी जानकारी प्राप्त किया।चिकित्सालय में साफ सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई एवं सभी आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध थी।