केराकत: मुफ्तीगंज ब्लाक परिसर में दिव्यांग उपकरण के लिए 132 लोगों ने आवेदन कर पंजीयन कराया
मुफ्ती गंज में जिला दिव्यांग विभाग की तरफ से शिविर लगाकर जरूरतमंदों को आवश्यक दिव्यांग उपकरण देने के लिए पंजीकरण किया गया। उक्त शिविर में ब्लाक के 132 लोगों ने दिव्यांग उपकरण के लिए आवेदन कर अपना पंजीकरण कराया। उक्त शिविर का आयोजन जिला दिव्यांग विभाग के वरिष्ठ सहायक घनश्याम भारती की अध्यक्षता में एवम् ए डी ओ समाज कल्याण आकाश यादव की देख रेख आयोजित।