केराकत: केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी बाजार मे ताला तोड़कर कम्प्यूटर संस्थान से दस लैपटॉप और चार्जर उठा ले गए चोर
कृषक इंटर कालेज के सामने प्रविन्द कुमार की कम्प्यूटर एजुकेशन के नाम से संस्थान हैं। जहा कम्प्यूटर का के प्रशिक्षण दिया जाता हैं। प्रविन्द कुमार ने स्थानीय पुलिस चौकी थानागद्दी मे तहरीर देकर आरोप लगाया कि रोजाना की भांति बुधवार कि सुबह जब अपने संस्थान पर पंहुचा तो देखा कि ताला टूटा हुआ है। संस्थान के अंदर रखा दस लैपटॉप दस चार्जर छह माउस चोर उठा ले गए।