केराकत: केराकत थाना क्षेत्र के उदयचंदपुर गांव के पास गोमती नदी में कूदने का प्रयास कर रही लड़की को राहगीर ने सूझ बूझ से बचाया
केराकत थाना क्षेत्र के उदयचंदपुर गांव के पास गोमती नदी पर बने उमानाथ सिंह सेतु से नदी में कूदकर जान देने का प्रयास कर रही एक लड़की को राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए सूझ बूझ के साथ बचाया और तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है।पूछताछ में लड़की ने बताया कि उसे एक लड़का यहां पर लाकर छोड़कर फरार हो गया है।