शामली: शामली के खेडीकरमू में लकड़ी की टाल से औजार और बैटरी की चोरी, पुलिस में की गई शिकायत
Shamli, Shamli | Nov 11, 2026 शामली कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू में हाजी साजिद नाम के व्यक्ति की लकड़ी की टाल है। बताया जा रहा है कि त्यौहारों के कारण टाल के कर्मचारी छुट्टी पर गए हुए थे और वहां सिर्फ एक वॉचमैन की ड्यूटी थी, लेकिन उसकी भी गैर मौजूदगी में अज्ञात चोरों ने टाल से औजार और बैटरियां चोरी कर ली। टाल मलिक ने शामली कोतवाली पहुंचकर शिकायत की है।