सोमवार दिन के 12:00 बजे दरभंगा प्रमंडल के डीआईजी मनोज तिवारी मधुबनी पहुंचें। वहीं मधुबनी के समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मधुबनी एसपी योगेंद्र कुमार के साथ बैठक किया। इस दौरान अपराध पर नियंत्रण के साथ-साथ अपराध से संबंधित अन्य मामलों को कंट्रोल को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बॉर्डर इलाकों में भी पैनी नजर बनाने का निर्देश दिया गया है।