पटना ग्रामीण: मुफ्त बिजली घोषणा पर तेज प्रताप यादव का तंज, बोले- 'ये चुनावी जुमला है'
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा पर गुरुवार की शाम 6 बजे पटना में पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा,वो केवल घोषणा ही है। अभी तक किसी को मुफ्त बिजली मिली नहीं है। उन्हें पता है कि अब चुनाव आ रहा है, इसलिए इस तरह की घोषणा कर रहे हैं। तेज प्रताप यादव ने इसे चुनावी हथकंडा बताया है।