पटना ग्रामीण: 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली की घोषणा पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, गरीबों और किसानों को मिलेगी राहत
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा पर गुरुवार की सुबह 11 बजे मंत्री अशोक चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "इस फैसले से बिहार के गरीब लोगों और किसानों को काफी राहत मिलेगी। यह एक जनहितैषी निर्णय है, जो सामाजिक न्याय और आर्थिक मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम है।