पटना ग्रामीण: पारस अस्पताल गोलीकांड पर राजद नेता मृत्युंजय तिवारी भड़के, कहा- बिहार में गुंडाराज है
पारस अस्पताल में हुई गोलीबारी की घटना को लेकर गुरुवार की दोपहर 12 बजे राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा,बिहार में गुंडाराज कायम हो गया है। अपराधियों को अब पुलिस का भय नहीं रह गया है। राजधानी पटना में, जहां सरकार और पुलिस मुख्यालय है, वहां भी अस्पताल के अंदर घुसकर गोली मारी जा रही है। यह अपराधी राज है।